{"_id":"5a15548b4f1c1b76678bcd2e","slug":"two-criminal-arrested-with-arms-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, असलहों के साथ इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, असलहों के साथ इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 22 Nov 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में आए दिन कोई न कोई वारदात कर बदमाश फरार हो जाते हैं। इस बार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देते इससे पहले पुलिस ने असलहों के साथ एक इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अंधरापुल चौराहे के समीप पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश गाजीपुर के सिकंदरपुर गांव के प्रेमनारायण उर्फ बाबू सिंह और उसके साथी पंकज सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, बाइक और 1100 रुपये बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रेमनारायण गाजीपुर जिले के टॉप पांच अपराधियों में शामिल है। वह शिवपुर और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित था। सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात सिगरा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि असलहे से लैस दो बदमाश चौकाघाट की ओर से अंधरापुल होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
इस सूचना पर सिगरा पुलिस ने घेरेबंदी कर प्रेमनारायण और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ चेतगंज ने बताया कि प्रेमनारायण के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोपों में आठ मुकदमे और पंकज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। पंकज को लेकर प्रेमनारायण अपने साथियों से मिलने जा रहा था।