{"_id":"5d63df4a8ebc3e93df421787","slug":"two-couple-remarry-after-co-convinced-to-both-side-people-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : आठ साल से अलग रह रहे थे दो जोड़े, सीओ की कोशिश से फिर हुए एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : आठ साल से अलग रह रहे थे दो जोड़े, सीओ की कोशिश से फिर हुए एक
Mon, 26 Aug 2019 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
सीओ के साथ थाने में दोनों जोड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह के कारण पिछले सात सालों से अलग रह रहे दो जोड़ों को चंदौली के सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने रविवार को अन्य लोगों की मदद से एक करा दिया। सीओ की इस नेक पहल की काफी चर्चा हो रही है। वहीं एक होने के बाद दोनों पति व उनकी पत्नियों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
सकलडीहा मोड़ स्थित सीओ सदर के कार्यालय में यह नेक कार्य हुआ। नाथूपुर निवासी अमानतुल्लाह की पुत्री रईसा खातून का निकाह महमूदपुर निवासी अफजाल सिद्धकी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया और वे आठ सालों से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन
वहीं नाथूपुर के जमालुद्दीन की पुत्री शबाना बेगम की शादी मुगलसराय के सैयदीना तुल्ला के साथ हुआ था। ये दोनों भी आपसी विवाद में करीब सात वर्षों से अलग रह रहे थे। रईसा खातून का तो एक तलाक भी हो चुका था।
लेकिन समाज के संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस उपाधीक्षक के सहयोग से दोनों परिवारों को मिलवा कर उन्हें राजी खुशी भेजा गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि फिर से एक होने के बाद दोनों परिवार खुश हैं।