फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two cops suspended in case of head constable bike stolen from shivpur police station in varanasi

वाराणसी: शिवपुर थाने से बाइक चोरी के मामले में एसआई और सिपाही पर गिरी गाज, लापरवाही पर किए गए निलंबित

Sun, 08 Aug 2021 01:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Aug 2021 01:07 AM IST
सार

जैतपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला की बाइक तीन अगस्त की रात शिवपुर थाने के बैरक से चोरी हो गई थी। चार अगस्त को कॉन्स्टेबल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना से कमिश्नरेट पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।

विज्ञापन
Two cops suspended in case of head constable bike stolen from shivpur police station in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाने परिसर से चोरी हुई हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला की बाइक प्रकरण में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एक एसआई और एक सिपाही पर गाज गिरी है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने शिवपुर थाने पर रात्रि ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम और पहरे पर तैनात संतरी कांस्टेबल विनय पटेल को प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही मिलने पर निलंबित कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला की बाइक तीन अगस्त की रात शिवपुर थाने के बैरक से चोरी हो गई थी। चार अगस्त को कॉन्स्टेबल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना से कमिश्नरेट पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने घटना के 20 घंटे बाद ही बाइक चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि यह माना जा रहा था कि कार्रवाई की तलवार रात्रि ड्यूटी अफसर और संतरी पर जरूर लटकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed