Varanasi: ट्रैक्टर चालक से अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल
वाराणसी के चितईपुर थाने पर तैनात दो सिपाहियों गुरुवार को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ ट्रैक्टर चालक से अवैध वसूली के आरोप में हुई। बीते हफ्ते वीडियो वायरल हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चितईपुर थाने पर तैनात सिपाही जनार्दन यादव और गुलशन कुमार को गुरुवार को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने निलंबित कर दिया। इस संबंध में बीते 24 अगस्त को आजाद अधिकार सेना की ओर से एक वीडियो और फोटो शेयर कर शिकायत की गई थी। आरोप था कि दोनों सिपाही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक से अवैध वसूली कर रहे थे।
शिकायत के आधार पर जांच एसीपी भेलूपुर को जांच सौंपी गई थी। एसीपी भेलूपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी काशी जोन ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि पदीय कर्तव्यों के प्रति शिथिलता, स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता और उदासीनता बरतने के आरोप में दोनों सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इससे पहले 27 अगस्त को भी शिवपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था।
ये भी पढ़ें: थानेदार का फर्जी दस्तखत बनाकर बैंक पहुंचे दो सिपाही, करतूत उजागर होने पर गिरी गाज
शिवपुर थाने की पांचवीं पुलिस चौकी का लोकार्पण
शिवपुर थाने की नवनिर्मित तरना पुलिस चौकी का गुरुवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने लोकार्पण किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह शिवपुर थाने की पांचवीं पुलिस चौकी है। इससे शिवपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ होगी। इस दौरान डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार, एसीपी कैंट डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और शिवपुर थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह के अलावा पुलिस महकमे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।