फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two child Immersed in the Ganga at varanasi

जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान ननद-भौजाई के बच्चे गंगा में डूबे, मौत

Wed, 13 Sep 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
two child Immersed in the Ganga at varanasi
- फोटो : file photo
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसी घाट पर बुधवार की शाम जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान बजरडीहा से गई ननद-भौजाई के बच्चे विवेक (7) और आदित्य (10) गंगा में नहाने के दौरान डूब गए।
विज्ञापन


जल पुलिस के जवान दोनों बच्चों को लेकर आननफानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों के आग्रह पर पुलिस ने पोस्टमार्टम बगैर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


बलिया जिले के फेफना के मूल निवासी ऑटो चालक प्रेम नारायण गुप्ता भेलूपुर थाना के तेलियाना में किराये पर पत्नी गीता, बेटी नेहा व नीतू, बेटा विशाल, विवेक व विनय के साथ रहता है। बुधवार की शाम गीता अपनी ननद शोभा के साथ तुलसी घाट पर जीवित्पुत्रिका पूजन के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभा अपने भाई के पड़ोस में पति संतोष के साथ किराये के मकान में रहती है। तुलसी घाट पर पूजन के दौरान गीता का बेटा विवेक और शोभा का बेटा आदित्य गंगा में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों भाई डूब गए।

मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर और जल पुलिसकर्मी दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब दोनों बच्चों के शव लेकर परिवारीजन तेलियाना पहुंचे तो मुहल्ले में मातम छा गया। 

हे जिउतिया माई, ई का कइलू हो...

जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान मासूम शोभा और आदित्य की असामयिक मौत तुलसी घाट पर मौजूद महिलाओं सहित अन्य लोगों को भी खल गई। महिलाओं का कहना था कि हे जिउतिया माई, ई का कइलू तू...। गीता और शोभा को ढांढस बंधाने में जुटी महिलाओं की हिम्मत खुद भी जवाब दे जा रही थी।

कोई ईश्वर को तो कोई समय को कोस रहा था लेकिन दोनों मासूमों की मौत किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही थी। ट्रॉमा सेंटर साथ गए पुलिसकर्मी भी खासे दुखी नजर आए। सभी का कहना था कि हंसता-खेलता परिवार महज दो मिनट में बिखर गया। यह जख्म जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed