{"_id":"69fc1b4ab4466a389c0d6568","slug":"two-cases-of-fraud-in-10-days-under-guise-of-gas-booking-19-complaints-on-cyber-helpline-in-varanasi-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gas Crisis: गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामले, 19 शिकायतें साइबर हेल्पलाइन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gas Crisis: गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामले, 19 शिकायतें साइबर हेल्पलाइन पर
Thu, 07 May 2026 10:25 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 07 May 2026 10:25 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ऐसे मामलों में साइबर सेल में 60 दिन में 19 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी शहर में एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर दस दिन में ठगी के दो मामले आए हैं। जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों और साइबर सेल में 60 दिन में 19 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ठग फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से लोगों को गैस बुकिंग, सब्सिडी अपडेट या केवाईसी के नाम पर झांसा देकर खाते से रकम उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि उन्हें गैस एजेंसी या कंपनी के नाम से कॉल आई, जिसमें बुकिंग कंफर्म करने की बात कहकर ठगी कर ली गई। कुछ मामलों में ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एप डाउनलोड कराया, मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी की गई। 19 शिकायतों में लोगों ने बताया कि उनके साथ ठगी का प्रयास किया गया। हालांकि समय रहते बच गए और शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस और साइबर सेल ने लोगों को आगाह किया
एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना लोगों को आगाह किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप पर भरोसा न करें। गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक एप या अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही करें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। ऑनलाइन नंबर सर्च न करें। एजेंसी पर जाकर ही अधिकृत नंबर लें। ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
केस- 1
लोहता के उपभोक्ता निजामुद्दीन खान को 14 अप्रैल अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें गैस बुकिंग अपडेट करने की बात कही गई। कॉलर ने एक लिंक भेजा और उस पर डिटेल भरने को कहा। जैसे ही उपभोक्ता ने जानकारी भरी, उसके खाते से करीब 12 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
इसे भी पढ़ें; दूल्हा हत्याकांड: प्रदीप, रवि और भोले पर एक-एक लाख रुपये का घोषित होगा इनाम, एडीजी को भेजी गई रिपोर्ट
केस-2
चौबेपुर में हरिश्चंद्र सिंह ने 29 अप्रैल को गैस बुकिंग के लिए आईवीआर नंबर पर कॉल किया था। 30 अप्रैल को मोबाइल पर अज्ञात का फोन आया, खुद को भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। गैस बुकिंग न होने की बात कहकर एक लिंक भेजा और एप डाउनलोड करवाकर 54,900 रुपये निकाल लिए।