फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom murder case: A reward of Rs 1 lakh each will be announced for Pradeep, Ravi and Bhole

दूल्हा हत्याकांड: प्रदीप, रवि और भोले पर एक-एक लाख रुपये का घोषित होगा इनाम, एडीजी को भेजी गई रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 10:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 10:17 AM IST
सार

जौनपुर जिले में शादी करने जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में प्रदीप, रवि और भोले पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित होगा। इसके लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संस्तुति कर रिपोर्ट एडीजी को भेजी है। 

विज्ञापन
Groom murder case: A reward of Rs 1 lakh each will be announced for Pradeep, Ravi and Bhole
दूल्हे के तीन हत्यारोपियों पर बढ़ाई जाएगी इनाम की राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों प्रदीप, रवि और भोला पर घोषित 50-50 हजार रुपये के इनाम की धनराशि को अब एक-एक लाख रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संस्तुति कर रिपोर्ट एडीजी को भेजी है। 
विज्ञापन


एक मई को हुए आजाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। इनमें तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि आठ आरोपियों को मुख्य आरोपियों की मदद करने में गिरफ्तार किया गया। लेकिन, पुलिस मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का सुराग अब तक नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ये तीनों मोबाइल तक उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए पांच विशेष टीमें लगाईं हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब इनाम की धनराशि एक लाख करने के लिए एडीजी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed