{"_id":"664841fc3208d80bc201d8de","slug":"two-cases-filed-against-yug-tulsi-party-candidate-koli-shetty-shivkumar-in-varanasi-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ दो केस, दो प्रस्तावकों ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ दो केस, दो प्रस्तावकों ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Sat, 18 May 2024 11:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 May 2024 11:24 AM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। उस पर धोखाधड़ी और धमकाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। मुकदमे की कार्रवाई दो प्रस्तावकों की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन
युग तुलसी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युग तुलसी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार के खिलाफ भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी और धमकाने सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई सोनारपुरा की रहने वाली मंजू उर्फ संजू देवी और उनके देवर महेश कुमार साहनी की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
मंजू ने पुलिस को बताया कि देवर महेश साहनी को अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन के पास एक आदमी मिला था। खुद को गोरक्षा समिति का प्रमुख बताया और साथ में काम करने के लिए कहा। देवर और वह तैयार हो गए।
विज्ञापन
दोनों से आधार व आईडी कार्ड मांगा और एक कागज पर हस्ताक्षर कराया। बाद में पता लगा कि वह आदमी कोली शेट्टी शिवकुमार है। उसने लोकसभा चुनाव के अपने नामांकन में प्रस्तावक के रूप में उसका और उसके देवर के नाम और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया है। जबकि, दोनों ही शिवकुमार के साथ न नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए थे और न कचहरी गए थे।
विज्ञापन
आधार कार्ड और आईडी कार्ड वापस मांगने पर कोली शेट्टी शिवकुमार ने धमकी देते हुए भगा दिया। भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दो तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।