{"_id":"5bb77114867a554c1b619b85","slug":"two-brother-killed-due-to-drown-in-pond-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में शुक्रवार को तालाब में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दीदारगंज थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जहां शाम पांच बजे दोनों भाइयों का शव गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में शाहनवाज के पुत्र मोहम्मद कासिफ (14) और नवाजिश (9) गांव के मदरसे में पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को जुमा की छुट्टी थी। दोनों भाई गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने चले गए थे।
बच्चे नहा रहे थे तभी छोटा भाई नवाजिश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख कासिफ उसे बचाने गया तो वह भी डूबने लगा। यह देख गांव के अन्य बच्चे शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग तालाब पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर खेतासराय कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। अस्पताल से शव अरनौला गांव लाया गया तो मौके पर कई गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नहाते समय गोमती नदी में डूबा युवक
demo pic
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी के पास शुक्रवार को दोपहर गोमती नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। जलालपुर और केराकत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश कर रही है। गांव के लोग भी जुट गए।
मुफ्तीगंज निवासी विशाल विश्वकर्मा, कटहरी केराकत गांव निवासी अंकित व आदित्य तथा केराकत के पेसारा गांव निवासी अभिषेक राय चारों सेंट जोसेफ इंटर कालेज जौनपुर के छात्र थे। चारों साथी शुक्रवार को बाइक से राजेपुर त्रिमुहानी पहुंचे और बाइक किनारे खड़ी गर गोमती नदी में नहा रहे थे।
नहाते समय अभिषेक राय गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में विशाल भी डूबने लगा। विशाल किसी तरह अपने को बचाते हुए बाहर निकल आया लेकिन अभिषेक (19) डूब गया। साथियों ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल को सूचना दी।