फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two bogies of Mysore Express derailed at Cantt railway station

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मैसूर एक्सप्रेस की दो बोगियां

Sun, 01 Feb 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two bogies of Mysore Express derailed at Cantt railway station
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिन में यार्ड में ले जाते समय मैसूर एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन में यात्री नहीं थे। सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। करीब दो घंटे बाद किसी तरह दोनों बोगियों को पटरी पर लाया जा सका।
विज्ञापन

मैसूर से वाराणसी तक चलने वाली 22687/22688 नंबर की मैसूर एक्सप्रेस के मैसूर से वाराणसी आने के बाद उसको प्लेटफॉर्म नंबर 9-10 के बगल वाली लाइन से लोहता लाइन की ओर बने यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी बीच पीछे की दो बोगियां पटरी से डिरेल हो गईं। तकनीकी टीम और अन्य अधिकारी पहुंचे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव भी अपने जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। इधर तकनीकी टीम के साथ ही अन्य टीम के सदस्य बोगियों को पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गए। करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों को कामयाबी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed