फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Two friends died after Magic collides with bike in varanasi

Varanasi News: मवेशी लेकर जा रहे मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 12 Jun 2024 04:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 04:33 AM IST
सार

Varanasi Accident News: वाराणसी जिले में गलत दिशा में आ रही मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Two friends died after Magic collides with bike in varanasi
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी गांव में नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर मंगलवार शाम गलत दिशा में जा रही मवेशी लदी मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


ये है मामला 
मोंगलाबीर निवासी जितेंद्र पटेल (28) पड़ोस में रहने वाले दोस्त सर्वेश पटेल (26) के साथ बाइक से राजातालाब से मिर्जामुराद की तरफ जा रहा था। खजुरी में गलत दिशा में जा रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सर्वेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सर्वेश तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर था। उसका विवाह नहीं हुआ था। जितेंद्र के दो पुत्र हैं और उसकी पत्नी रेनू देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। दोनों दोस्त घर से बाहर रह कर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही दोनों गांव आए थे। उधर, हादसे के बाद मैजिक छोड़ कर चालक भाग निकला। इलाके में चर्चा रही कि मवेशी लदी मैजिक पुलिस की नजर से बचाने के लिए चालक गलत दिशा में तेज गति से भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed