{"_id":"6af56ccb7b5d52de40083d54","slug":"bjp-rethinks-up-election-strategy-after-mlc-poll-setback-amit-shah-to-take-charge-after-chhath-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव के लिए नई व्यूह रचना करेगी भाजपा, विधान परिषद में निराशाजनक नतीजे से नेतृत्व सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव के लिए नई व्यूह रचना करेगी भाजपा, विधान परिषद में निराशाजनक नतीजे से नेतृत्व सतर्क
Thu, 12 Nov 2026 01:17 PM IST
Sharukh Khan
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नई व्यूह रचना करेगी। विधान परिषद चुनाव में निराशाजनक नतीजे से नेतृत्व सतर्क हो गया है। आंतरिक रिपोर्ट में बेहद कमजोर प्रबंधन को औसत प्रदर्शन का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
bjp uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में निराशाजनक परिणाम हाथ लगने के बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व सतर्क है। नतीजे के संदर्भ में आंतरिक रिपोर्ट में इसके लिए आपसी समन्यव और प्रबंधन में घोर कमी के साथ कार्यकर्ताओं में चुनाव के प्रति दर्शाई गई उदासीनता को कारण माना गया है।
इस कड़ी में अब छठ के बाद गृह मंत्री अमित शाह राज्य में चुनावी रणनीति की कमान संभालेंगे। इससे पहले शाह सहयोगी दलों से अलग-अलग बैठक कर हालात का जायजा ले सकते हैं।
पार्टी सूत्र ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में संगठन का जमीनी अनुभव रखने वाले कई नेताओं से पूछा ही नहीं गया। पार्टी जिस स्तर पर कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय के साथ चुनाव लड़ती आई है, उसका भी व्यापक अभाव दिखा।

Trending Videos
यही कारण है कि पार्टी अपनी परंपरागत लखनऊ स्नातक जैसी सीट बड़े अंतर से हारी, जबकि वाराणसी स्नातक सीट पर संघर्ष में भी नहीं दिखी। इसके अलावा बेरली-मुरादाबार शिक्षक सीट को छोड़ कर पार्टी कहीं भी बड़े अंतर से जीत हासिल नहीं कर पाई। प्रबंधन और समन्वय की कमी के कारण कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ नहीं जुटे और संगठन के अनुभवी नेताओं ने भी चुनाव में प्रतीकात्मक उपस्थिति ही दर्ज कराई।
आंतरिक रिपोर्ट में क्या?
पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट में एक-एक सीट की हार और जीत की व्याख्या की गई है। हालांकि सभी सीटों की समीक्षा में प्रबंधन, समन्वय की कमी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात कही गई है। कई सीटों पर मतदाताओं से मजबूती और रणनीति के साथ संपर्क नहीं साधे जाने और मतदान केंद्र तक पहुंचाने की मजबूत व्यवस्था नहीं किए जाने की भी बात दर्ज है।

शाह संभालेंगे रणनीति की कमान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री शाह छठ के बाद राज्य में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। इससे पहले शाह सहयोगी दलों के अलावा प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद उनकी रणनीति बूथ स्तर से ले कर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साधने की होगी। इस क्रम में शाह चुनाव के लिए नई व्यूह रचना तैयार करेंगे।