फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two bike riders died due to vehicle collision in varanasi

Accident in Varanasi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

Sun, 05 Jun 2022 02:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Jun 2022 02:56 PM IST
सार

वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के साहित्य नाका डबल पानी टंकी के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision in varanasi
कल्पू प्रसाद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के साहित्यनाका डबल पानी टंकी के पास रविवार की सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए छोटा मिर्जापुर जा रहा था। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


पड़ाव सूजाबाद निवासी कल्पू प्रसाद (40) की ससुराल छोटा मिर्जापुर में है। वह अपने साले लाल बहादुर की शादी में जाने के लिए रविवार को गांव के अपने एक साथी को लेकर बाइक से सुबह नौ बजे घर से निकला था। साहित्यनाका डबल पानी टंकी के पास विपरीत दिशा से आए वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कल्पू की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि लालबहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसके साथी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड और पते के अनुसार सूजाबाद में परिजनों को सूचना दी। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही छोटा मिर्जापुर स्थित ससुराल से परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा कल्पू बुक बाइडिंग का काम करता था और शुक्रवार को ही अपनी पत्नी सुनीता और दो बेटों व दो बेटियों को ससुराल पहुंचा आया था। साले की बरात सोनभद्र के चोपन जानी थी।

मोर्चरी पहुंची कल्पू की मां सुराही देवी समेत अन्य परिजन शव देखते ही बेसुध हो गए। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed