{"_id":"6178283fb12dda24ba4f31a5","slug":"two-bhu-students-suspended-for-cheating-in-neet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा में नकल करते पकड़े गए बीएचयू के दो छात्र निलंबित, राजस्थान के निवासी हैं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा में नकल करते पकड़े गए बीएचयू के दो छात्र निलंबित, राजस्थान के निवासी हैं दोनों
Tue, 26 Oct 2021 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:39 PM IST
सार
राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा में नकल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
kashi hindu vishwavidyalay bhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के वेटेनरी एंड एनिमल साइंस फैकल्टी के दो छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा में नकल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। दोनों छात्रों को हॉस्टल, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने नीट यूजी की परीक्षा में मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटेनरी साइंस के छात्रों को नकल करते पकड़ा गया था। बीएचयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि सनवर मल और अंकित यादव पर की गई कार्रवाई पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे और पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन