{"_id":"5ab7f0524f1c1b91778b76e0","slug":"two-atm-hacker-arrested-from-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दो ATM हैकर गिरफ्तार, इस तरह निकाल लेते थे कैश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दो ATM हैकर गिरफ्तार, इस तरह निकाल लेते थे कैश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
एटीम की मरम्मत करने वाली कंपनी में इंजीनियर हैं दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले दो एटीएम हैकरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हार्ड डिस्क बरामद की है। पुलिस के अनुसार शहर के मुकेरीगंज मोहल्ला स्थित प्राइवेट एटीएम की हार्डडिस्क बदलकर धन निकालने वाले दो पूर्व कर्मचारी वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गए थे।
एटीएम में करेंसी रखने के लिए अनुबंधित कंपनी के कर्मचारी कमलकांत यादव निवासी ग्राम तितिरा थाना तरवां ने शनिवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 22 मार्च की रात 8.30 बजे वह शहर के मुकेरीगंज स्थित टाटा इंडिकैश कंपनी के एटीएम का निरीक्षण के लिए पहुंचा।
तो वहां मौजूद दो पूर्व कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध मिली। उसने उन्हें टोका तो दोनों फरार हो गए। बूथ में उनकी छोड़ी गई हार्ड डिस्क पड़ी मिली। कमलकांत ने इसकी सूचना अपनी कंपनी के अधिकारियों को दी। एटीएम की जांच में पता चला कि मशीन में रखे पांच सौ के 49 नोट गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अनुबंधित कंपनी के पूर्व कर्मचारी अजय सिंह निवासी ग्राम गोसलपुर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर और विक्रांत सिंह निवासी मछलीशहर जौनपुर के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट कर ली थी।
शनिवार की देरशाम आरोपियों के रोडवेज क्षेत्र स्थित बवाली मोड़ के पास मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने एटीएम से धन निकासी की बात कबूल की। बताया कि दोनों एक निजी कंपनी में अभियंता हैं।
उनकी कंपनी एटीएम मरम्मत तथा करेंसी भरने का कार्य करती है। एटीएम की मरम्मत के लिए कंपनी द्वारा दी गई हार्डडिस्क से ही वे मशीन को हैक करते देते हैं। हार्डडिस्क की मदद से एक बार में 40 करेंसी निकाली जा सकती है।
इसकी जानकारी संबंधित इंजीनियर के अलावा किसी को नहीं हो सकती। शहर कोतवाली में रविवार शाम एसपी सिटी सुभाषचंद्र गंगवार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों से रुपये बरामद नहीं हुए हैं। इस तरह अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।