{"_id":"6899d50050c5f837f80dab40","slug":"two-arrested-including-fake-bride-from-babatpur-airport-in-varanasi-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एयरपोर्ट से फर्जी दुल्हन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी शादी के बहाने मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह के हैं सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एयरपोर्ट से फर्जी दुल्हन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी शादी के बहाने मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह के हैं सदस्य
Mon, 11 Aug 2025 05:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:03 PM IST
सार
Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट से फर्जी दुल्हन समेत दो को गिरफ्तार किया गया। महिला दो बच्चों की मां होकर 2.20 लाख लेकर शादी का नाटक की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल से रविवार की रात फूलपुर पुलिस ने युवती समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया। फूलपुर पुलिस के अनुसार युवती एक ऐसे गिरोह की सदस्य है, जो फर्जी शादी के बहाने मोटी रकम ऐंठती है। फिर फंसाने की धमकी देकर भाग निकलती है। दो बच्चों की मां होकर 2.20 लाख लेकर शादी का नाटक की थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के पाली जिले का रामलाल शादी के लिए अगुवा के बुलाने पर सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के रैता गांव आया था और अनीता नामक युवती के परिवार वालों से मुलाकात कर दो लाख 20 हजार में शादी तय की। शादी के बाद बंगलूरू जाने के लिए रामलाल पत्नी अनीता को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचते ही अनीता ने खरीद कर ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को सूचना दी। पुलिस को देखते हुए महिला के साथ आए परिजन भाग निकले। अनीता और रामलाल को थाने लाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती एक गिरोह के रूप में फर्जी शादी कर लूटपाट करती है। दो बच्चों की मां होते हुए राजस्थान के युवक रामलाल से झूठ बोलकर शादी का नाटक की। जब यह एयरपोर्ट पहुंची और सोची इसके साथ जाना होगा तो झूठा आरोप लगाकर हंगामा की। गिरोह में छह से सात लोगों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन