{"_id":"59ab303e9c6f79eeaeef891233323d37","slug":"two-arrested-in-firing-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
सिगरा के रथयात्रा पर बीते दिसंबर में सराफा कारोबारी के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में रेकी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को रथयात्रा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
एसओ सिगरा शिवानंद मिश्र को सोमवार को सूचना मिली कि सराफा कारोबारी के गार्ड को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में रेकी करने वाले दो बदमाश रथयात्रा चौराहे पर मौजूद हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम भेजकर बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम पांडेयपुर निवासी अविनाश कुमार उर्फ विक्की एवं सिगरा क्षेत्र निवासी अभिषेक उर्फ छोटू बताया। दोनों ने लूट में शामिल चार अन्य बदमाशों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। बता दें कि लूट का प्रयास कर भाग रहे बदमाशों में से एक को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने पीछा कर पकड़ लिया था।