नौकरी के नाम पर ठगी मामले में पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सहित दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीफ गोरखपुर ने हलधरपुर थाने के जगदीपुर गांव निवासी विशाल कुमार, इसहाकपुर मुस्तफाबाद निवासी दयानिधि को धर दबोचा। आरोप है कि दोनों सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली किए थे।
इसहाकपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी दयानिधि के पिता खेती बारी करते है। तीन भाईयों में बड़ा दयानिधि नौकरी करने के नाम पर बाहर ही रहता था। घर पर उसकी माता पिता के साथ दो छोटे भाई है।
वहीं विशाल कुमार अपने माता-पिता का इकलौता संतान है। गांववालों की मानें तो विशाल शुरू से ही बहुत महत्वाकांक्षी रहा है। वह वर्ष 2016-17 में डीसीएसके महाविद्यालय से छात्रसंघ महामंत्री चुना गया। विशाल के सिर से नेतागिरी का भूत नहीं उतरा था।
इसके चलते वह इधर उधर घुमता था। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के विरूद्ध स्थानीय थाने में कोई रिपोर्ट आदि नहीं दर्ज है और ना ही इससे पूर्व उनके बारे में कोई शिकायत मिली थी। दोनों युवकों के पकड़े जाने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग अवाक हैं।