फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested for cheating on the name of the job

नौकरी के नाम पर ठगी मामले में पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सहित दो गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating on the name of the job
Jail
नौकरी दिलाने का झांसा देने के मामले में गोरखपुर एसटीएफ ने बुधवार को छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में विशाल कुमार मऊ के प्रतिष्ठित  कॉलेज डीसीएसके से वर्ष 2016-17 में महामंत्री रह चुका है।
विज्ञापन


एसटीफ गोरखपुर ने हलधरपुर थाने के जगदीपुर गांव निवासी विशाल कुमार, इसहाकपुर मुस्तफाबाद निवासी दयानिधि को धर दबोचा। आरोप है कि दोनों सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली किए थे।
विज्ञापन


इसहाकपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी दयानिधि के पिता खेती बारी करते है। तीन भाईयों में बड़ा दयानिधि नौकरी करने के नाम पर बाहर ही रहता था। घर पर उसकी माता पिता के साथ दो छोटे भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विशाल कुमार अपने माता-पिता का इकलौता संतान है। गांववालों की मानें तो विशाल शुरू से ही बहुत महत्वाकांक्षी रहा है।  वह वर्ष 2016-17 में डीसीएसके महाविद्यालय से छात्रसंघ महामंत्री चुना गया। विशाल के सिर से नेतागिरी का भूत नहीं उतरा था।


इसके चलते वह इधर उधर घुमता था। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के विरूद्ध स्थानीय थाने में कोई रिपोर्ट आदि नहीं दर्ज है और ना ही इससे पूर्व उनके बारे में कोई शिकायत मिली थी। दोनों युवकों के पकड़े जाने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग अवाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed