फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two another case register on aamir rashidi

आमिर रशादी पर दो और मुकदमे, पहले से है बहू की हत्या का आरोप

Tue, 05 Dec 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Two another case register on aamir rashidi
उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी - फोटो : ‌facebook
बहु की हत्या का आरोप झेल रहे राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी पर दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं। मौलाना आमिर रशादी पर सोमवार की शाम हर्रा की चुंगी मुहल्ले में हुए पथराव और पुलिस की गाड़ी तोड़ने के मामले में देर रात को दो और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


जिसमें आमिर रशादी, उनके बेटे तलहा रशादी सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। चौकी प्रभारी पहाड़पुर सहित दो लोगों ने तहरीर देकर हत्या का प्रयास, पथराव और दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में फौजिया के जीजा सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी हामिद संजरी ने तहरीर दी है। उसने आमिर रशादी, उनके बेटे तलहा रशादी, भाई हम्मान सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरी रिपोर्ट चौकी प्रभारी पहाड़पुर धर्मेंद्र कुमार की तरफ से दी गई है। धर्मेंद्र ने भी आमिर रशादी सहित इन पांच आरोपियों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।

दोनों लोगों का आरोप है कि सोमवार की शाम हामिद संजरी सहित अन्य लोग जिला अस्पताल से फौजिया (बहू) का पोस्टमार्टम कराकर घर लौट रहे थे। हर्रा की चुंगी मुहल्ले में आरोपियों ने इन लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी वहां पहुंची तो आरोपियों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

कब्र से‌ निकालकर हुआ बहू के शव का पोस्टमार्टम

Two another case register on aamir rashidi
deadbody
सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने मामले को शांत कराया।  बता दें कि मृत फौजिया उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी के भाई की बहू थी। नौ अक्तूबर 2017 को संदिग्धाहाल में उसकी मौत होने पर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को कब्र में दफना दिया।

इस संबंध में फौजिया के जीजा हामिद संजरी ने 22 नवंबर को शहर कोतवाली में आमिर रशादी, उनके भाई हम्मान सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को रशाद नगर मुहल्ले में स्थित कब्रिस्तान से कब्र खोदकर फौजिया की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिला अस्पताल से घर लौटते समय यह घटना हुई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed