{"_id":"577822334f1c1b797179c3e2","slug":"two-anm-suspended-on-negligence-prevented-two-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो एएनएम निलंबित, दो का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो एएनएम निलंबित, दो का रोका वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने किया निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ पुलकित खरे ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। काम में लापरवाही पर वरिष्ठ सहायक आैर एडीओ सहकारिता का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे तो कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। दो एएनएम को निलंबित करने और संविदा शिक्षक का तबादला करने का निर्देश दिया।
दोपहर 12 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो पुरानी बिल्डिंग की जर्जर हालत देख बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद को निर्देश दिया कि इसे कंडम घोषित कराकर नीलाम कराएं। शौचालय में गंदगी देख पूछा कि क्या यही स्वच्छ भारत अभियान है। पटल वार समीक्षा में वरिष्ठ सहायक द्वारा निस्तारित शिकायतों का रजिस्टर न बनाने और एडीओ सहकारिता द्वारा विभागीय अभिलेख न दिखा पाने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इसके बाद सीडीओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उपस्थिति पंजिका में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राहुल कांत का सीएल दर्ज था लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं था। कमलसेन औऱ जानकी श्रीवास्तव हस्ताक्षर कर गायब थीं। चौबीसों घंटे प्रसव के लिए तैनात दोनों एएनएम मौके पर नहीं थीं। कारण पूछने पर चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार कोई जबाब नहीं दे सका। दोनों एएनएम को निलंबित करने का निर्देश दिया। संविदा चिकित्सक आयुष डॉ. एसएन सिंह को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।