{"_id":"60354c768ebc3ee96731c744","slug":"two-ambulance-workers-sacked-for-taking-bribe-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दो एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त, आशा वर्कर पर कार्रवाई तय, वायरल हुआ था रिश्वत का वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दो एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त, आशा वर्कर पर कार्रवाई तय, वायरल हुआ था रिश्वत का वीडियो
Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के इनारगांव में एक महिला को छोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने के आरोपी एंबुलेंस कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति करने वाली कंपनी जीवी ने यह कार्रवाई की। सीएमओ ने कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के इनारगांव की एक महिला मरीज को 16 फरवरी को 108 एंबुलेंस से उसके घर छोड़ा गया। महिला को घर छोड़ने के बाद उसके परिवार से सुविधा शुल्क की मांग की गई। घरवालों ने कहा कि ये तो सरकार की नि:शुल्क योजना है। जिस पर एंबुलेंस में बैठी महिला आशा कर्मी ने कहा कि कुछ तो देना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस दौरान परिवार के एक सदस्य ने पूरे मामले को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस यूपी 41, जी 0977 के चालक कृष्णा और ओमप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्था जीवी को लिखा गया। संस्था की ओर से दोनों को बर्खास्त किया गया है। आशा कर्मी के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन