फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused from Saptasagar Dawa Mandi arrested in cough syrup case

Varanasi News: कफ सिरप मामले में सप्तसागर दवा मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused from Saptasagar Dawa Mandi arrested in cough syrup case
सप्तसागर दवा मंडी में दोनों की है फर्म
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में वांछित जीआरएस फार्मा के प्राेपराइटर ऋषभ यादव और उर्मिला फार्मा के प्रोपराइटर उमेश यादव को कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम लोहामंडी से गिरफ्तार किया। भगोड़ा शुभम जायसवाल के संपर्क में आकर शैली ट्रेडर्स से यह सभी कागजों पर कफ सिरप की खरीद फरोख्त करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि लोहा मंडी निवासी उमेश यादव और विशेश्वरगंज निवासी ऋषभ यादव है। 15 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट मामले में ऋषभ यादव, उमेश यादव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस और एसआईटी की छानबीन में सामने आया कि सप्तसागर दवा मंडी में जीआरएस मेडिकल के प्रोपराइटर ऋषभ यादव और उर्मिला फार्मा के प्रोपराइटर उमेश यादव ने सिरप की खरीद फरोख्त की है। व्हाट्सएप चैट, बैकिंग विवरण समेत अन्य कई प्रपत्र में दोनों कारोबारियों का नाम सामने आया।

हवाला नेटवर्क पर काम कर रही है एसआईटी
50 हजार के इनामी भगोड़े शुभम जायसवाल के मददगार और हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी हवाला कारोबार के नेटवर्क को खंगाल रही है। चौक के सराफा, साड़ी कारोबारी भी वैभव के संपर्क में थे। पश्चिम बंगाल तक हवाला रकम की आवाजाही जांच में सामने आई है। अन्य कई कारोबारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। एसआईटी जल्द ही पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article