Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused arrested with 21 quintal Chinese Manjha goods are coming secretly from delhi

चाइनीज मांझे से सावधान: 21 क्विंटल चीनी मांझा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी छिपे आ रहा माल

Tue, 10 Jan 2023 06:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार लल्लापुरा निवासी अफजल खान और रामनगर गोलघर निवासी सरफराज है। भोर के समय सूचना मिली कि चांदपुर-लोहता मार्ग स्थित शिवनगर कालोनी के पास दो युवक एक वाहन में भारी मात्रा में चीनी मंझा लेकर कहीं जाने के फिराक में है। 

विज्ञापन
Two accused arrested with 21 quintal Chinese Manjha goods are coming secretly from delhi
21 क्विंटल चीनी मांझा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह पुलिस ने चांदपुर-लोहता मार्ग स्थित शिवनगर कालोनी के पास मंगलवार को छापा मारकर 21 क्विंटल चीनी मंझा बरामद किया। इस दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद मंझा की कीमत साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। मकर संक्राति पर्व पर चीनी मंझा खपाने की आरोपियों की योजना थी।

विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार लल्लापुरा निवासी अफजल खान और रामनगर गोलघर निवासी सरफराज है। भोर के समय सूचना मिली कि चांदपुर-लोहता मार्ग स्थित शिवनगर कालोनी के पास दो युवक एक वाहन में भारी मात्रा में चीनी मंझा लेकर कहीं जाने के फिराक में है। इस पर मड़ौली चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय, उप निरीक्षक पंकज पांडेय और उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। इस दौरान 63 गत्ता में रखे 21 क्विंटल जानलेवा चीनी मंझा बरामद किया गया। मड़ौली चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय की पूछताछ में आरोपी अफजल और सरफराज ने बताया कि वह यह मंझा मकर संक्रांति पर्व पर खपाने के लिए सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा माताकुंड स्थित असलम पतंग स्टोर लेकर जा रहे थे। नई दिल्ली के रहने वाले एक एजेंट ने यह माल यहां देने के लिए बुलाया था। नकद पैसा लेने के बाद यह माल यहां उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार एजेंट के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखते हुए उसकी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Two accused arrested with 21 quintal Chinese Manjha goods are coming secretly from delhi
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा - फोटो : amar ujala
नई दिल्ली से चोरी छिपे आ रहा है माल 
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित चीनी मंझा नई दिल्ली से चोरी छिपे आ रहा है। बड़ी बसों और कामर्शियल वाहनों के जरिए माल वाराणसी में पहुंचाया जा रहा है। बाजारों में पतंग विक्रेताओं के यहां जाकर एजेंट माल दिलाने का दावा करते हैं। नकद भुगतान के बाद माल उपलब्ध कराते हैं। अफजल और सरफराज से एक एजेंट ने ही संपर्क किया था। माल देने के लिए लोहता में बुलाया था। मालवाहक वाहन में माल लोड होने वाला था कि पुलिस ने छापा मारकर माल बरामद किया। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग यहां भी प्रतिबंधित चीनी मंझे का उत्पादन कर रहे हैं। दूर दराज इलाकों में चोरी छिपे यह मंझा बन भी रहा है। पतंग विक्रेता थोक में माल खरीदकर फुटकर में बनारस समेत आसपास जनपदों के विक्रेताओं को बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed