{"_id":"5a4f98434f1c1b18758b4aa8","slug":"twenty-one-people-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में गलन से लोग बेहाल, ठंड से 21 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में गलन से लोग बेहाल, ठंड से 21 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
ठंड से परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन से पूर्वांचल के 10 जिलों के लोग बेहाल हैं। ठंड के कारण पूर्वांचल में 21 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और गाजीपुर पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे जिले रहे।
शुक्रवार को बलिया और चंदौली में चार-चार, जौनपुर में तीन, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में दो-दो, सोनभद्र, मिर्जापुर में एक-एक की मौत हुई। बलिया में ठंड से 12 बच्चे बीमार पड़ गए।
शुक्रवार को भी पूर्वांचल के अधिकतर जिले कोहरे की आगोश में रहे। दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम को गलन बढ़ जाने से लोगों को कंपकंपी छूटने लगी। कोहरे की वजह से मुगलसराय आने वाली 16 ट्रेनें रद्द रहीं। 50 ट्रेनें 10 से 18 घंटे तक विलंबित रहीं।
विज्ञापन
आजमगढ़ में इंटर तक के शिक्षण संस्थान 10 जनवरी तक और भदोही में इंटर तक के विद्यालय शनिवार को भी बंद कर दिए गए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मकर संक्रांति तक मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।