फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Twelve year old child dies of dengue and two new patients found in varanasi

वाराणसी: डेंगू से बारह साल के बच्चे की मौत, दो नए मरीज मिलने के बाद 225 पहुंचा आंकड़ा 

Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वह कक्षा सात का छात्र था। पिता आनंद ने बताया कि शशांक की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Twelve year old child dies of dengue and two new patients found in varanasi
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नए मरीजों के मिलने के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को जैतपुरा के लेबर कॉलोनी के पास विजयग्राम कालोनी में रहने वाले शेखर पांडेय (12) की मौत हो गई। इसके बाद अब जिले में डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा दो हो गया है। दो नए मरीज मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 225 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


जिस तरह से डेंगू के मरीज रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की चुनौती भी बढ़ रही है। मंगलवार को विजयग्राम कालोनी में रहने वाले आनंद के इकलौते बेटे शशांक की डेंगू से मौत के बाद पूरा परिवार शोकाकुल है। माता और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वह कक्षा सात का छात्र था। पिता आनंद ने बताया कि शशांक की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की नजर में जिले में डेंगू से केवल एक ही मौत हुई है। इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि बीएचयू से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया कि मंगलवार को बेनियाबाग में 24 वर्षीय युवक, सोनातालाब में 26 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 1642 घरों में सर्वे में दो घरों में एंटी लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed