{"_id":"63011972e4bbdb4f676b0dec","slug":"turtle-recovered-from-train-varanasi-news-vns670026618","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से 70 जीवित कछुए बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से 70 जीवित कछुए बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Sun, 21 Aug 2022 09:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:04 AM IST
सार
रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के 70 जीवित कछुए मिलने से हड़कंप मच मच गया। बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन
Turtle recovered from train
विस्तार
बलिया के स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस डाउन गाड़ी की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के कुल 70 जीवित कछुए बरामद करने में जीआरपी को शनिवार की देर शाम सफलता मिली है।
जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची, जीआरपी के जवानों ने बोगियों में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जनरल बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कछुआ से भरे बंडल लावारिस हालत में बोगी में पड़े हुए थे।
इससे दुर्गंध निकल रही थी। इसकी कई यात्रियों ने जीआरपी से शिकायत की। इसके आधार पर इतनी भारी मात्रा में कछुओं की बरामदगी हो सकी। बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बरामद 70 कछुओं के वन दरोगा अखंड प्रताप सिंह को सौंप दिया गया। जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, रामनारायण माधवेश, ओमप्रकाश दीपक आदि शामिल रहे।