फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Turnover of Rs. 650 tonnes from given a call for a strike against affected

हड़ताल से 650 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

Thu, 03 Sep 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 Sep 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Turnover of Rs. 650 tonnes from given a call for a strike against affected
श्रम संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बनारस में भी व्यापक असर देखने को मिला। कारखानों में मशीनों की खटर-पटर बंद रही, एक भी चिट्ठी कहीं नहीं पहूंची और बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा चेक क्लीयर नहीं हो पाए जबकि औद्योगिक इकाइयों में 50 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन नहीं हो पाया। इंडियन आयल के बाटलिंग प्लांट में कामकाज नहीं होने से गैस की आपूर्ति ठप रही। इसका असर दो दिनों तक रसोई गैस की आपूर्ति दो-तीन दिनों तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


श्रम कानूनों को लागू करने, महंगाई, न्यूनतम वेतन 15 हजार करने, ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति सहित 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में औद्योगिक श्रमिकों, बीमा, डाक और बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों, डाकघरों और बीमा कार्यालयों, आयकर, भूजल परिषद, एमईएस, मेल डाक सेवा के कर्मचारियों ने तालाबंदी करके दफ्तर के बाहर धरना दिया। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और इंडियन आयल बाटलिंग प्लांट में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बाटलिंग प्लांट से रोजाना 125 ट्रकों से पूर्वांचल के सभी जिलों को गैस की आपूर्ति
विज्ञापन


की जाती है लेकिन बुधवार को एक भी ट्रक नहीं निकला। बाटलिंग काम भी ठप रहा। इससे रसोई गैस की आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इसका असर अगले दो-तीन दिनों तक रहने की आशंका है। बैंकों का कामकाज ठप होने से 18 हजार चेकों की क्लीयरिंग नही हो पाई, जिससे बनारस और आसपास के जिलों का 600 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।  बीमा, डाक विभाग को हड़ताल के कारण 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि चांदपुर और रामनगर औद्योगिकी आस्थानों में 40 करोड़ का उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू के जिलामंत्री देवाशीष, राजेश्वर सिंह, प्रमोद राय, संदीप घटक, खेत मजदूर यूनियन के मदन लाल मौर्य के नेतृत्व में चांदपुर में जुलूस निकला गया और पानी टंकी के पास सभा की गई। प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज और कैंट में मंत्री रामबचन मौर्य श्रीचरण सिंह, भुपेंद्र मिश्रा, गोपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जेपी सिंह सभा को संबोधित किया। संस्कृत विश्वविद्यालय में डॉ. हरिशंकर तिवारी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, महामंत्री विनय कुमार, प्रदीप पांडेय, उपेंद्र नाथ द्विवेदी ने केंद्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। फेडरेशन आफ मीनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के विपिन कुमार सिंह, धीरज सिंह यादव आदि ने


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जबकि शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया तो गेट बंद कर दिया और कुछ देर तक हंगामा होता रहा। हड़ताल के समर्थन में माकपा माले के सदस्यों मे इंग्लिशिया लाइन से भारत माता मंदिर तक जुलूस निकाला। भेलूपुर बीमा कार्यालय पर एलआईसी इंप्लाइज फेडरेशन के एसके श्रीवास्तव, एसएन सिंह, एसएन मुखर्जी और वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोशिन के डीसी सिंह, राकेश गुजराती, विनोद, नारायण चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed