Varanasi: विदेशी नागरिक से अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी के नाम पर वसूले 11.35 लाख रुपये, सीपी से शिकायत
Varanasi News: मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने तुर्कमेनिस्तान के नागरिक से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। विदेशी नागरिक ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्कमेनिस्तान के नागरिक मुहम्मेतगुली अन्नागुलीयेव की अंगुली की रोबोटिक सर्जरी के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने 11.35 लाख रुपये वसूले। चितईपुर स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग और पैसा वापसी के लिए पीड़ित ने बुधवार को पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। मंडुवाडीह पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित मुहम्मेतगुली अन्नागुलीयेव ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च 2025 को सूर्या प्रकाश नारायण ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। उन्होंने खुद को चितईपुर स्थित आर्क प्लस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रतिनिधि बताया और घायल बाएं हाथ की अंगुली के लिए रोबोटिक सर्जरी का आश्वासन दिया।
नहीं दिया बिल
उन्होंने 20 हजार डालर अस्पताल को भेजनेे को कहा और 2000 डालर यात्रा से जुड़ी सेवाओं के लिए भी लिए।भारतीय वीजा प्राप्त होने के बाद 29 मई 2025 को वाराणसी पहुंचा।लेकिन अस्पताल में पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे बताया गया कि रोबोटिक सर्जरी संभव नहीं है और इसके स्थान पर कोई अन्य सर्जरी की गई। मेरे कई अनुरोधों के बावजूद मुझे अंतिम बिल उपलब्ध नहीं कराया गया।
तुर्कमेनिस्तान लौटने के बाद मालूम चला कि अस्पताल ने 635400 रुपये की राशि सूर्या प्रकाश नारायण को ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसके अलावा 500000 नकद दिए। 70600 रुपये की टीडीएस राशि काटी गई। सभी लेन-देन मेरी जानकारी और सहमति के बिना किए गए।
कार्रवाई का आश्वासन
सूर्या नारायण अब कोई उत्तर और बातचीत नहीं कर रहे हैं। शेष धनराशि 18 सितंबर 2025 तक लौटाने का वादा किया था। राशि के लिए दोबारा वाराणसी गया लेकिन वह नहीं मिले।आभास हुआ कि रोबोटिक सर्जरी के नाम पर धोखाधड़ी की गई। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। विदेशी नागरिक ने सभी दस्तावेज दिए हैं।