फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   turism

पर्यटन मेले में मिल रही टूर पैकेज की जानकारी और रियायत

Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
turism
वाराणसी। तीन दिवसीय पर्यटन मेले का शुक्रवार से सोनारपुरा स्थित कुच बिहार कालीबाड़ी में शुरू हुआ। एक ही छत के नीचे देशभर के अलावा चीन, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान देशों के प्रतिनिधि भी यहां की प्राकृतिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों का प्रमोशन करते देखे गए। इसके अलावा टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी, होटल, ज्योतिष, एयरलाइंस आदि के भी स्टाल यहां लगाए गए। पर्यटन प्रेमियों को एक ही जगह अलग-अलग क्षेत्रों के खास आकर्षण और टूर पैकेज की जानकारी मिल जा रही है। पटना, कोलकाता, जमशेदपुरा और गंगटोक के बाद वाराणसी में पहली बार पर्यटन मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें देश और विदेश से 40 से अधिक टूरिस्ट एजेंसियों ने अपना स्टाल लगाया है। 21 जुलाई तक चलने वाले मेले का एक आकर्षण हिलसा मछली के व्यंजनों का स्टाल भी है। शाम को औपचारिक उद्घाटन हुआ जिसमें पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वाराणसी ट्रैवेल मार्ट की ओर से आयोजित मेले में पर्यटन की जानकारी लेने वालों को विशेष पैकेज और रियायत भी दी जा रही है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि वाराणसी के चार स्टालों ने इसमें प्रतिभाग किया है जिनमें अनूप प्रसाद व चिन्मय दास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed