{"_id":"5a621ead4f1c1b8a268b53d1","slug":"try-to-fight-foundation-celebrates-anniversary-of-slums-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ बांटी खुशियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 20 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन संस्था के कार्यक्रम में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन नाम की संस्था वाराणसी में बहुत ही नेक काम कर रही है। यह संस्था मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी सजग है।
संस्था ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया जिसमें संस्था के बच्चे शामिल हुए। ट्राई टू फाइट फाउंडेशन पूरे बनारस के मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है।
संस्था पिछले दो सालों से कूड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है। ट्राई टू फाइट फाउंडेशन ने 18 जनवरी को वाराणसी के पूर्णमासी लॉन में अपना दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया, जिसमे इस संस्था के 250 बच्चे थे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
ट्राई टू फाइट फाउंडेशन संस्था के लोग
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्पोर्ट्स के सारे खेल जिसमें कब्बडी, दौड़, फुटबॉल, रस्सा कस्सी, बैटमिंटन इत्यादि का आयोजन हुआ। इसके अलावा डांस और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
साथ ही साथ बच्चों के द्वारा बनाये गए अनेक क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगी। इस दौरान बच्चे खूब खेले और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की पूर्व चीफ प्रॉक्टर कल्पलता पाण्डेय मौजूद रहीं। इस मौके पर उन्होंने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।