फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truth of viral video: Viral video of misbehavior with foreign girl is old, facts came out in police investigat

वायरल वीडियो का सच: विदेशी युवती से बदसलूकी का Viral Video पुराना, पुलिस की जांच में तथ्य सामने आया

Sat, 11 Mar 2023 01:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग विदेशी युवती को गुलाल लगाते दिख रहे हैं। आरोप है कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने वाराणसी में विदेशी युवती के साथ बदसलूकी की गई। युवती कहती है कि मुझे उन महिलाओं के लिए खेद है, जो होली मना रही हैं।

विज्ञापन
Truth of viral video: Viral video of misbehavior with foreign girl is old, facts came out in police investigat
विदेशी युवती से बदसलूकी का Viral Video पुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेशी युवती से बदसलूकी का वायरल वीडियो पुराना है। यह तथ्य भेलूपुर पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जिस जगह का वीडियो बताया जा रहा, वहां के सीसी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ नहीं मिल सका।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग विदेशी युवती को गुलाल लगाते दिख रहे हैं। आरोप है कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने वाराणसी में विदेशी युवती के साथ बदसलूकी की गई। युवती कहती है कि मुझे उन महिलाओं के लिए खेद है, जो होली मना रही हैं। उन्हें मौखिक, शारीरिक और यौन शोषण की दुखद यादों के साथ रहना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई। जांच में संबंधित स्थान अस्सी घाट पाया गया तो पुलिस वहां पहुंची। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि फोर्स के साथ मौका मुआयना किया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वीडियो में जो स्थान दिख रहा है, वहां अब काफी कुछ बदल गया है। वीडियो पुराना है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि पुराना वीडियो वायरल करके शहर की छवि खराब की जा रही है। इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को दी जाएगी। मामले में कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed