{"_id":"66cf6f1bf61ef20ba907c0a3","slug":"truck-ran-over-two-brothers-in-varanasi-returning-from-varanasi-to-prayagraj-chaos-the-family-members-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने ली दो युवकों की जानः दो परिवार का बुझ गया इकलौता चिराग, प्रयागराज से आए थे काशी; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने ली दो युवकों की जानः दो परिवार का बुझ गया इकलौता चिराग, प्रयागराज से आए थे काशी; मचा कोहराम
Thu, 29 Aug 2024 12:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:10 AM IST
सार
Varanasi News: घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
मृत युवकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव के रिंगरोड स्थित ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे हरहुआ से रखौना की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार आगे चल रही ट्रक के अचानक ब्रेकर पर ब्रेक लेने से ट्रक के पिछले हिस्से में भीड़ गए। जिसमें बुलेट सवार दोनों चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस बुलेट के नंबर से मोबाइल नंबर निकालकर मृतक के परिजनों का घटना की जानकारी दी ।
प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना अंतर्गत तेंदुई गांव निवासी गौतम सिंह (24 वर्ष) व अंकित सिंह (21 वर्ष ) नामक दोनों चचेरा भाई अपनी बुलेट पर सवार हो बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन कर वापस घर जा रहे थे कि हरहुआ से रखौना की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
आगे चल रही एक ट्रक ने ओभर ब्रिज पर बने ब्रेकर आ जाने के कारण अचानक ब्रेक ले ली। जिससे बुलेट सवार ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ दोनों चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी ।दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। वही बुलेट सवार चचेरे भाइयो के बैग में बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिला।मृतक गौतम सिंह दो बहनों में इकलौता पुत्र था। व अंकित भी दो बहनों में इकलौता पुत्र था।