{"_id":"5970b9f34f1c1b2c778b46b4","slug":"truck-hit-a-temple-in-mau-six-constable-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में ट्रक की टक्कर से मंदिर जमींदोज, ड्यूटी कर रहे छह सिपाही घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में ट्रक की टक्कर से मंदिर जमींदोज, ड्यूटी कर रहे छह सिपाही घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मंदिर हुआ जमींदोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ जिले के भौरेंपुर गांव के पास ब्रह्म स्थान मंदिर के समीप गुरुवार की भोर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद मंदिर से जा टकराया और जमींदोज हो गया।
एक दिन पूर्व पास में ही हुई एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने की खबर के चलते मौके पर आठ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिसमें छह पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में बैठे थे। मंदिर के जमींदोज हो जाने के बाद उसमें बैठे सिपाही भी उसमें दब गए।
घटना के बाद आनन-फानन जेसीबी मंगाकर घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को एंबुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी फरार हो गए। घटना से मौके पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सड़क से हटाकर जाम हटवाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भौरेपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह हत्या कर टांगी गई एक युवक की लाश पाई गई थी।
युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई थी, इसके बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर घंटों जाम लगा दिया था। इससे किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर आठ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार की भोर में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों में छह मंदिर परिसर में बैठे थे।
इसी दौरान एक आजमगढ़ की तरफ से बलिया जूता-चप्पल लादकर ले जा रही ट्रक मंदिर के ठीक सामने ही पलट गई। ट्रक पलटने के बाद मंदिर की दीवार से तेज रफ्तार से टकरा गई। जिससे पूरा मंदिर ही जमींदोज हो गया। मंदिर में बैठे सिपाही मलबे में दब गए और चीख-पुकार मच गई।
ट्रक के पलटने की आवाज इतनी तगड़ी थी कि भोर में आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मिलकर मौके पर ही सड़क बनाने के लिए लगी जेसीबी से मलबे को हटाकर घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का उपचार चल रहा है। दो सिपाहियों को बीएचयू में भेजा गया है।

ये सिपाही हुए घायल
दो सिपाहियों की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
- फोटो : अमर उजाला
घायल सिपाहियों में प्रदीप कुमार पटेल (26) पुत्र जोखू पटेल जरस्पुरा थाना टोहनिया वाराणसी, प्रदीप कुमार चौरसिया ( 25) पुत्र रामकेवल चौरसिया निवासी अतवां थाना सफीपुर उन्नाव, वासुकीनाथ (26) पुत्र गोविंद सिंह निवासी असना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, शिवप्रकाश (25) रामपाल चौधरी निवासी पुरेमात थाना गुरुबक्षगंज जनपद रायबरेली, दिवाकर (28) पुत्र रामकृपाल निवासी खरदारखुर्द थाना पडरौना जनपद कुशीनगर एवं धमेंद्र यादव ( 30) पुत्र रामधारी शामिल हैं। इनमें दिवाकर गुप्ता एवं वासुकीनाथ की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर सीओ राजकुमार सहित कई थानों की पुलिस भी पहुंची थी।