फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck full of cattle overturned on bridge, 20 animals dead, police arrested two smugglers in chandauli up

हादसा: मवेशियों से भरा ट्रक पुल पर पलटा, 20 पशु मरे, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Thu, 17 Sep 2020 09:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Sep 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Truck full of cattle overturned on bridge, 20 animals dead, police arrested two smugglers in chandauli up
पुल पर पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

यूपी बिहार की सीमा पर चंदौली जिले के नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल पर मवेशियों से लदा ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में 20 पशुओं की मौत हो गई है।

विज्ञापन

घटना के बाद भाग रहे चालक सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। जब तस्कर यूपी से बिहार जा रहे थे।


पशुओं से लदे वाहन में 20 से अधिक पशु लदे थे। तस्कर पशुओं को लेकर बिहार लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस को इसकी सूचना मिली और वाहन का पीछा किया। इस दौरान पुलिस को देखकर चालक ने बिहार भागने और पुलिस से बचने के चक्कर में नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल पर वाहन चढ़ा दिया। जबकि इस पुल पर आवागमन एनएचएआई ने जून में ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसे में भागने के चक्कर में चालक ने इसी पुल पर वाहन चढ़ा दिया। जबकि बारिश के बाद नदी के बहाव के लिए पुल को बीच से काट दिया गया। चालक जैसे ही पुल पर आगे बढ़ा आगे रास्ता ब्लॉक होने पर अचानक ब्रेक लेते ही वाहन नदी में पलट गया। जिसमें 20 मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक सहित दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच गया बड़ा हादसा, बोर्ड न लगने से आक्रोश
पूरी तरह आवागमन बंद हो चुके इस पुल पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। कारण कि जिस पुल पर चालक पुलिस से बचने के लिए घुसा था उसी पुल पर सुबह युवक और छोटे बच्चे भी रोजाना की तरह खेल रहे थे। सयोग अच्छा रहा कि खेलने वाले इसकी जद में नही आए और लोग बाल-बाल बच गए।

वहीं पुल पर आवगमन बंद होने के बाद एनएचएआई की ओर से बंद होने का कोई बोर्ड नहीं लगाने से स्थानीय लोगों और खेलने वाले युवाओं में आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द पुल के बंद होने का बोर्ड लगाने और पुल के रास्ते पर बोल्डर रखने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed