{"_id":"5c4b0b2ebdec2211b705ee3b","slug":"truck-entered-in-hut-and-killed-a-little-boy-while-sleeping-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक, भाई की गई जान, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक, भाई की गई जान, बहन घायल
Sat, 26 Jan 2019 01:42 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार की देर रात एक झोपड़ी में अनियंत्रित ट्रक घुसने से सो रहे एक मासूम की जान चली गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
जिले के दिलदारनगर से जमानिया की तरफ जा रहा बालू लदा ओवरलोड ट्रक बारिश होने के कारण अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे परमेश्वर की रिहायशी झोपड़ी में घुस गया। जिसमें परिजनों संग सो रहा दस साल के अमन पुत्र परमेश्वर उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसके साथ बगल में सो रही बहन नीतू (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल नीतू को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने ले गए। लेकिन, कोई भी डॉक्टर न होने से उसे जख्मी हालत में घर वापस लेकर आ गए।
विज्ञापन
आक्रोशित परिवार के सदस्य ग्रामीणों संग शुक्रवार सुबह अमन का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिए। सूचना पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी डॉ तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद जाम करीब एक घंटे बाद खत्म हुआ।
वहीं, शुक्रवार सुबह आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने केंद्र प्रभारी अनिल कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए उपस्थिति पंजिका को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल नीतू का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।