फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck enter airport runway break the boundary

वाराणसी में ट्रक की टक्कर से एयरपोर्ट रनवे की बाउंड्री टूटी

Mon, 08 Jan 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Truck enter airport runway break the boundary
पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से वाराणसी आ रहा डीसीएम ट्रक रविवार को तड़के अनियंत्रित होकर पलट गया और लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की चहारदीवारी से टकरा गया। इसकी वजह से चहारदीवारी का लगभग दस मीटर हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन


वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान ने कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद वहां फोर्स तैनात कर दी गई। दिन में बर्तन लदे ट्रक को हटवाकर चहारदीवारी को दुरुस्त करा दिया गया। भोर में हुई इस घटना में चालक को चोट आई है।
विज्ञापन


भोर में ट्रक के पलटने और उसके टकराने से टूटी चहारदीवारी टूटने की जानकारी होते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। टूटी दीवार के पास फोर्स तैनात कर दी गई ताकि कोई भी अराजक तत्व या जानवर उधर से प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने क्रेन मंगाकर ट्रक हटवाया उसके बाद आनन-फानन में चहारदीवारी बननी शुरू हुई। देर शाम तक दीवार की मरम्मत करा ली गई। यहां से रनवे मात्र एक किलोमीटर दूर है। हालांकि यहां रात में विमान नही उतरते। ट्रक के अनियंत्रित होने का कारण कोहरे को बताया गया।

भविष्य में भी हो सकती है ऐसी घटना

Truck enter airport runway break the boundary
टूटी चहारदीवारी का हो रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी लखनऊ मार्ग पर फोरलेन का कार्य प्रगति पर है। पूर्व में एनएच 56 की चौड़ाई कम थी तो एयरपोर्ट बाउंड्री सड़क से दूर थी लेकिन फोरलेन के कारण सड़क की चहारदीवारी से सट गया है जिस के कारण ऐसी दुर्घटना का भविष्य में होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

एक ओर जहां सड़क की चौड़ाई और ऊंचाई भी बढ़ गई। सड़क  ऊंची हो जाने की वजह से अक्सर लोग अपने वाहन चहारदीवारी से लगाकर जहाज के उड़ने, उतरने और रनवे पर दौड़ने का नजारा देखते हैं। बाकायदा इसकी फोटो, सेल्फी आदि भी ली जाती है।

दुर्घटना का यह भी एक बड़ा कारण है। रनवे के विस्तारीकरण की कवायद चल रही है। इसको लेकर कई बार हाई-वे को रनवे की चहारदीवारी से दूर करने, टनल से गुजारने की योजनाओं पर चर्चा होती रही है। चहारदीवारी से लोग अंदर न झांक सकें इसके लिए इसको और ऊंचा करने की भी मांग भी होती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed