{"_id":"5a0c63b64f1c1bc8678bb954","slug":"truck-driver-shot-dead-and-robbery-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की गोली मार कर हत्या, सरिया लदा ट्रक ले भागे बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की गोली मार कर हत्या, सरिया लदा ट्रक ले भागे बदमाश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सरिया लोडकर बनारस जा रहे एक ट्रक चालक को बदमाशों ने मंगलवार की रात बीच रास्ते में गोली मार कर ट्रक लूट लिया। लुटेरों ने चालक के शव को अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाईपास स्थित रेलवे पुल के नीचे फेंक दिए ताकि लोग हादसा समझें।
शव रेलवे लाइन पर गिरने की बजाय उससे करीब 15 फीट दूरी पर गिर गया, जिसे बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। इलाहाबाद के हंडिया क्षेत्र के वारी आंशिक का रहने वाला रामअचल चौहान (32) वाराणसी के अजय कुमार चौबे का ट्रक चलाता था।
रामअचल 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ट्रक पर सरिया लाद कर वाराणसी जा रहा था। इसी बीच बदमाश उसके वाहन में चढ़ गए। नरायनपुर त्रिमुहानी बाईपास स्थित रेलवे पुल के पास उसकी कनपटी पर सटा कर गोली मार दी। शव को पुल के नीचे रेलवे लाइन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
शव ट्रैक पर गिरने के बजाय उससे 15 फुट दूर जा गिरा। सुबह शव देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी नक्सल अजय कुमार सिंह व सीओ चुनार सुधीर कुमार मौका मुआयना किया। चालक के कनपटी पर गोली लगी देख कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।
चालक का पता लगने पर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग नरायनपुर चौकी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि दस वर्ष से ट्रक चलाता था। वह घर से एक माह पूर्व निकला था।
मंगलवार को दिन में घर फोन करके परिवार का हाल चाल लेते हुए रात में घर आने को कहा था। चार भाइयों में तीसरे नंबर के रामअचल के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।