फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck driver jumps into Gomti River died in Varanasi

Varanasi News: कार को मारी टक्कर, भागते हुए एक दूसरे पुल पर लगाई छलांग; खाई में गिरकर ट्रक चालक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 10:43 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 01 Jun 2026 10:43 AM IST
सार

वाराणसी जिले में एक ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागते हुए एक दूसरे पुल पर छलांग लगा दी। इस दौरान खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck driver jumps into Gomti River died in Varanasi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवारी में गोमती नदी पुल पर सोमवार सुबह सड़क हादसे के दौरान ट्रक चालक रणजीत पाल (52) की पुल से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। ट्रक और कार में टक्कर के बाद पुल से दूसरी लेन पर छलांग लगाते समय रणजीत खाई में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार घायल हुआ। पुलिस ने कार सवारों को निजी अस्पताल और ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सोनभद्र के सरौली निवासी रणजीत पाल ट्रक चालक था। रविवार रात गोरखपुर से ट्रक लेकर मिर्जापुर के अहरौरा गिट्टी लोड कराने जा रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे राजवारी में गोमती नदी पुल पर पहुंचा था। अचानक वाराणसी की तरफ आगे चल रही कार में टक्कर हो गई।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही कार कुछ दूर तक घसीटती चली गई और कार के सभी शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार प्रशांत कुमार सिंह, अंजली सिंह, आशा सिंह व दो बच्चे सहम गए। कार सवार बाहर निकले ही थे कि रणजीत केबिन से कूदा और पुल से दूसरे पुल की लेन पर जाने का प्रयास करने लगा। 

इस बीच छलांग लगाने में वह दो पुल के बीच गहरी खाई में जा गिरा। जमीन पर गिरते ही रणजीत की मौत हो गई। रिश्तेदार राजकुमार पाल ने पुलिस को बताया कि रणजीत की पत्नी लालती देवी है। एक बेटे की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद हड़बड़ी में भागने के चक्कर में पुल से गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed