{"_id":"69a0a640f61810cbba0af25a","slug":"truck-driver-injured-in-collision-with-dumper-dies-during-treatment-fir-registered-varanasi-news-c-20-vns1021-1305041-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डंपर की टक्कर से घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डंपर की टक्कर से घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
वाराणसी। आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़गांव निवासी दुर्गेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई दिनेश यादव ट्रक पर खलासी थे। बुधवार 25 फरवरी भोर में तीन बजे वह चालक रमन यादव निवासी नटवली थाना शाहगंज जौनपुर के साथ आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहे थे।
आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास के पास सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दिनेश यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ब्यूरो