फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck crushed real brothers riding bike, death

Varanasi News: बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 30 May 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed real brothers riding bike, death
ट्रक की चपेट में आने से रविवार की देर रात हाईवे स्थित मोहनसराय ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में दोनों की मां और एक की पत्नी व उसका मासूम बचा है। मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के गौर गांव निवासी सगे भाई अमित कुमार मिश्रा (35) और आशीष मिश्रा (28) चितईपुर थाना क्षेत्र के नेवादा सुंदरपुर के विश्वनाथ पुरी काॅलोनी में मकान बनवाकर रहते थे। रात में साढ़े दस बजे दोनों भाई बाइक से अपने पैतृक निवास स्थान मिर्जामुराद के गौर गांव के लिए जा रहे थे। अमरा अखरी बाईपास से होते हुए मोहनसराय ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और अमित मिश्रा व आशीष मिश्रा गिर पड़े। बाइक अमित चला रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाई सड़क पर गिरे थे, फिर चालक ने ट्रक नहीं रोका और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर रोहनिया पुलिस पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही चालक ट्रक खड़ा करके भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। भाइयों के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों का शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


----------
भाइयों की मौत से गांव में मातम
दो बेटों की मौत की सूचना मिलते ही मां रेखा देवी बेहोश हो गईं। वहीं, अमित की पत्नी करिश्मा मिश्रा और अन्य परिजन भी बेसुध हो गए। मां रेखा देवी जब भी होश में आती तो अपने दोनों बेटों को याद कर रोने लगतीं। परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन स्थिति देखकर उनकी भी हिम्मत जवाब देती रही। पत्नी भी रह-रहकर बेहोश हो जा रही थीं। दो भाइयों की मौत से गांव में भी मातम पसरा रहा। परिजनों के अनुसार, अमित का दो वर्ष का एक बेटा कार्तिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिता की पहले हो चुकी है मौत
अमित मिश्रा और आशीष मिश्रा के पिता अनिल मिश्रा की पहले ही मौत हो चुकी है। अमित और आशीष पर ही परिवार की परवरिश की जिम्मेदारी थी। अमित मिश्रा पहले जेसीबी संचालन का काम करता था। इन दिनों किसी और काम से जुड़ा था। जबकि छोटा भाई आशीष मिश्रा बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। छह माह पूर्व उसने काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed