फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   truck conductor killed after he touch hightension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत, सामने खड़ा बेबस पिता कुछ न कर सका

Sun, 09 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 09 Sep 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
truck conductor killed after he touch hightension wire
इसी ट्रक पर हुई मौत - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के कटानी बाजार में नए चौक पर रविवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक के ऊपर बंधी तिरपाल को समेटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  नए चौक पर लोहा व्यवसाई श्रीप्रकाश जायसवाल के यहां वाराणसी से सरिया लादकर ट्रक पहुंचा था।
विज्ञापन


 दुकान के सामने ट्रक को खड़ा कर खलासी नंदकिशोर यादव(20) माल उतारने के लिए उपर बंधी तिरपाल को समेट रहा था। तभी काफी नीचे लटके हुए  11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की चपेट मे आकर ट्रक से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग तुरंत उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रक को मृतक का पिता सोमर यादव चला रहा था। मृतक झारखंड के गिरिडीह जिला निवासी था। पिता के सामने पुत्र की आकस्मिक मौत से गमगीन हुए महौल को देख विद्युत विभाग के कारनामे को कोस रहे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed