{"_id":"6601a6fa9c413d90ec087789","slug":"truck-collides-with-bike-four-youths-die-in-accident-in-mirzapur-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Road Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों की मारी टक्कर, चारों की हुई मौत; जा रहे थे होली मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Road Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों की मारी टक्कर, चारों की हुई मौत; जा रहे थे होली मिलने
Mon, 25 Mar 2024 10:02 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Mar 2024 10:02 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में बाइक सवार चार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर होली मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास सोमवार की रात आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। चारों मृतक एक ही गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि समोगरा गांव निवासी पवन कुमार प्रजापति (21) पुत्र सुरेश कुमार, विकास प्रजापति (21) पुत्र सेवालाल, सोनू प्रजापति (21) पुत्र नंदलाल और छुक्कू सिंह (22) पुत्र लल्लू सिंह चारों एक बाइक पर सवार होकर घर से होली मिलने अपने मित्र के घर जा रहे थे। जैसे ही घर से 500 मीटर दूर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन