{"_id":"603be042a3656a2e6446e4b8","slug":"truck-collided-with-pawan-express-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पवन एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ट्रक, राजधानी सहित तीन ट्रेनें प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पवन एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ट्रक, राजधानी सहित तीन ट्रेनें प्रभावित
Sun, 28 Feb 2021 11:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के तरवनिया गांव के पास शनिवार की देर रात रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रक, पवन एक्सप्रेस से टकरा गया। इसमें ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक और खलासी भाग गए। हादसे के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इससे तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बना है। इसी से आवागमन हो रहा है। जबकि पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर अवरोधक लगा दिया गया है। शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सैदपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अवरोधित रेलवे क्रासिंग में घुस गया और इस दौरान गुजर रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से टकरा गया।
विज्ञापन
इसके चलते ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। तब तक चालक ने ट्रेन रोक दी। दुर्घटना के कारण वाराणसी-बलिया रेल खंड पर पवन एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन और पूजा स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल का संचालन प्रभावित हुआ। जेसीबी से ट्रक हटाने के बाद रात लगभग डेढ़ बजे ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन