{"_id":"5c31bfd7bdec2256a104f002","slug":"trnasportation-facility-plan-is-ready-for-migrants-during-nri-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई सम्मेलनः यातायात व्यवस्था का फुलप्रूफ प्लान तैयार, इन वाहनों में यात्रा करेंगे प्रवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई सम्मेलनः यातायात व्यवस्था का फुलप्रूफ प्लान तैयार, इन वाहनों में यात्रा करेंगे प्रवासी
Mon, 07 Jan 2019 10:45 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर से काशी आने वाले प्रवासी भारतीयों की आवभगत के लिए पुख्ता तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट पर प्रवासी मेहमानों के लिए वाहनों की व्यवस्था होगी और उन्हें वहां से उनके ठहरने वाले स्थल तक परिवहन विभाग की देखरेख में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
वीआईपी से लेकर प्रवासी प्रतिनिधियों के लिए 260 वाहनों के साथ फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। वहीं 24 जनवरी को 50 बसों से 2500 प्रवासी भारतीयों को प्रयागराज कुंभ में ले जाया जाएगा।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए 10 मर्सडीज ई क्लास होंगी। 50 इनोवा और 90 सेडान कार एयरपोर्ट से प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए होंगी।
विज्ञापन
14 से 20 सीटर वाली 20 गाड़ियां शहर भ्रमण करने वाले मेहमानों के लिए होंगी। टेंट सिटी से आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए 30 वातानुकूलित बसें लगाई गई हैं। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी केटीसी कंपनी को सौंपी गई है और परिवहन विभाग के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए 10 एआरटीओ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
सम्मेलन में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय मॉरीशस से आएंगे। यहां के 700 लोगों ने सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है। इनके लिए 40 वातानुकूलित बसों की व्यवस्था की गई है। मॉरीशस से प्रवासियों को लेकर आने वाला विशेष विमान सीधे लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में आना था, मगर रनवे की लंबाई कम होने के कारण यहां उनका विमान नहीं उतर पाएगा। अब मॉरीशस के मेहमान अलग-अलग विमानों से आएंगे।

सिटी बसों पर चढ़ा सम्मेलन का रंग
प्रवासी भारतीय सम्मेलन नजदीक आते ही शहर में संचालित 130 बसों का रंग भी बदलने लगा है। इन सिटी बसों को साफ-सुधरा बनाया जा रहा है और वर्कशाप में ले जाकर मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही इनकी पेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है।
चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन कैंट परिसर में कुंभ और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के स्वागत में बोर्ड लगाए गए हैं। डिपो की पानी की टंकी पर वाराणसी को स्मार्ट सिटी बताया गया है। इसमें चारों तरफ से तस्वीर उकेरी गई है, जिसमें एक साधु के नदी में नाव चलाने की आकर्षक तस्वीर उकेरी गई है।
आरएम केके शर्मा ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकों को वर्दी में ड्यूटी करने, यात्रियों से सद्व्यवहार और यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की मरम्मत व पेटिंग कराई जा रही है, ताकि वे दिखने में अच्छी लगें।