{"_id":"613e518b8ebc3ea756373eca","slug":"triveni-of-music-in-amrit-festival-varanasi-news-vns6112265125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव में बही संगीत की त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव में बही संगीत की त्रिवेणी
विज्ञापन
सेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्था सेवाज्ञ संस्थानम की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को प्रेरणा पर्व के रूप में मनाया गया। इसके तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बना दिया।
गांधी अध्ययनपीठ सभागार में कलाकारों ने गायन, नाटक, नृत्य के माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया। उधर सभागार में बैठे लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने कहा कि काशी की राष्ट्रीय आंदोलन में अहम भूमिका रही है। ऐसे में इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह, अवधेंद्र, आशीष, मंगेश राय, अमीषा तिवारी आदि मौजूद रहे।
नामामि गंगे ने निकली तिरंगा यात्रा
नमामि गंगे की ओर से अमृत महोत्सव के तहत ही अस्सी से राजघाट तक नाव द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। काशी क्षेत्र संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में शहीदों की याद में भारत माता की जय, वंदेमातरम की गूंज भी होती रही। गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर रमण दुबे बाबू महाराज, महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरी, रामप्रकाश जायसवाल, सीमा चौधरी, प्रीति जायसवाल आदि मौजूद रहे।