{"_id":"66cd6894d501adf4d40729ff","slug":"trishul-and-baba-vishwanath-dham-logo-will-be-on-city-buses-and-e-rickshaws-in-kashi-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी में चलने वाली सिटी बसों, ई-रिक्शे पर होगा त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम का लोगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी में चलने वाली सिटी बसों, ई-रिक्शे पर होगा त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम का लोगो
Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
सार
वाराणसी शहर में चलने वाली सिटी बसों और ई-रिक्शे पर त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम का लोगो लगाया जाएगा। इसका डिजाइन स्मार्ट सिटी बनवा रहा है। चार दिन में लोगो का डिजाइन फाइनल होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी शहर में संचालित सिटी बसों और आने वाले 100 ई-रिक्शा पर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज का अपना लोगो होगा। त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ धाम मॉडल के आकार का लोगो डिजाइन किया जा रहा है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) और स्मार्ट सिटी की ओर से डिजाइन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार दिन में लोगो फाइनल कर लिया जाएगा। सिटी की ई-बस और डीजल बसों, समेत ई-रिक्शा पर यह लोगो लगाया जाएगा। इससे सिटी बसों की पहचान भी होगी। पिछले दिनों कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बोर्ड की बैठक में लोगो के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इसके बाद से वीसीटीएसएल और स्मार्ट सिटी की ओर से लोगो पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
वीसीटीएसएल अधिकारियों के अनुसार बड़े महानगरों में सिटी ट्रांसपोर्ट के वाहनों पर उनका लोगो होता है। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह एहसास होता है कि यह अधिकारिक सेवा है। इस तरह काशी में आने वाले पर्यटकों को भी लोगो देख सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के प्रति उनका झुकाव बढ़ेगा। दिनों दिन काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार शहर में ई-रिक्शा का भी संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से शुरू किया जा रहा है। स्टैंड का स्थान भी अंधरापुल के पास चिह्नित कर लिया गया है।
क्या बोले अधिकारी
जल्द ही लोगो की डिजाइन फाइनल कर ली जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 ई-बस और 70 डीजल बसें संचालित हैं। 100 ई-रिक्शा भी जल्द आने वाला है। - एके सिंह, एआरएम, वीसीटीएसएल
क्या बोले अधिकारी
जल्द ही लोगो की डिजाइन फाइनल कर ली जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 ई-बस और 70 डीजल बसें संचालित हैं। 100 ई-रिक्शा भी जल्द आने वाला है। - एके सिंह, एआरएम, वीसीटीएसएल