{"_id":"5c3626aebdec2256b37e7b34","slug":"triple-talaq-victim-confident-on-pm-modi-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िता को पीएम मोदी पर भरोसा, बस स्टैंड पर तलाक देकर पति हो गया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पीड़िता को पीएम मोदी पर भरोसा, बस स्टैंड पर तलाक देकर पति हो गया गायब
Thu, 10 Jan 2019 12:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ पीड़िता का मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद से पीड़ित अमीरुन न्याय के लिए भटक रही है। हालांकि पीड़ित महिला का कहना है कि उसे प्रधानमंत्री मोदी के तीन तलाक के बिल पर पूरा भरोसा है। उसने बताया कि बहेरी स्टैंड पर उसका ससुरा भी था और गांव का एक और युवक था। तीनों ने उसका मोबाइल छीन लिया था।
मालूम हो कि मुंबई से घर आ रहे सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी हैदर शेख ने तीन दिनों पहले पत्नी को बलिया के बहेरी बस स्टैंड पर तलाक दिया और गायब हो गया। इसके बाद पीड़ित अमीरुन ने सुखपुरा थाने पहुंच कर आपबीती बताई। अमीरुन मंगलवार की देर शाम अपने मायके बांसडीह रोड थाना के शेरिया से सटे गांव अकबरपुर पहुंची।
पढ़ेःट्रेन में तीन तलाक देकर स्टेशन पर उतर गया युवक, 10 माह पहले किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
बुधवार को वह सामने आई और पूरी बात बताई। मायके में मौजूद अमीरुन ने बताया कि सास रजिया व ससुर मोहिउद्दीन शेख ने ही घर में रखने की बात कह कर उसे व पति को मुंबई से बुलाया था। लेकिन जब बलिया के बहेरी स्टैंड पर वे पहुंचे तो उसका ससुर गांव के एक युवक के साथ पहुंचा था। बहेरी स्टैंड पर पति, ससुर ने उसका मोबाइल छीन लिया और गायब हो गए।
जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसका सामान उठाकर फेंक दिया। उसे भगा दिया। कहा कि इसके बाद वह सुखपुरा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। बतया कि यहां से वह अपने फूफा संवरुबांध निवासी नईम के यहां पहुंची और पूरी बात बताई।
फूफा के यहां से वह मंगलवार की देर शाम अपने मायके पहुंची। अमीरुन ने बताया कि उसे ससुर, सास व पति की बहन से उसे जान को खतरा है। उधर, दूसरी ओर सुखपुरा एसओ परमानंद द्विवेदी का कहना है कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी है, फिलहाल उसकी जांच की जा रही है।

शादी का झांसा देकर किया युवती के साथ दुष्कर्म
सिकंदरपुर कस्बा में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि युवक 2017 से प्रेम करता था और शादी करने का वादा किया था। पिछले चार माह से वह किराए के मकान में लेकर रहता था इस दौरान गर्भ में तीन माह का उसका बच्चा भी है लेकिन अब वह अकेले छोड़कर फरार हो गया है।
कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग कस्बा के ही भिखपुरा मोहल्ले के युवक के साथ 2017 से चल रहा था। युवती की मानें तो युवक उससे शादी करने का वादा किया था और उसके साथ रहता था। कुछ माह पहले दोनों में खटपट हुआ था जिसमें चौकी प्रांगण में दोनों के बीच समझौता हुआ था जिसमें युवक ने छह माह के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया था।
इस दौरान वह युवती को लेकर मिल्की मुहल्ला में ही किराए के मकान में चार माह से रहने लगा था। युवती के गर्भवती होने की जानकारी युवक को लगी तो वह युवती को छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद युवती युवक के घर पहुंच गई लेकिन घर के लोग यह कह कर अनसुना कर दिए कि लड़का यहां नहीं है और हम लोगों से कोई मतलब नहीं है।
इसके बाद युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक के घर पुलिस गई थी लेकिन वह फरार है और पीड़िता मुकदमा नहीं लिखवाना चाहती है।