{"_id":"58fc3c044f1c1b922e8b4a59","slug":"triple-talaq-nationwide-movement-against-it-will-starts-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के खिलाफ अब चलेगा देशव्यापी आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के खिलाफ अब चलेगा देशव्यापी आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के मुद्दे पर बैठक की
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन व्यापक जन आंदोलन के लिए 24 अप्रैल को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। बैठक में तीन तलाक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान, तलाक से पीड़ित महिलाओं की मदद पर रणनीति तय की जाएगी।
बनारस में तीन तलाक के विरोध पर सामाजिक कार्यकर्ता मो. अजहरुद्दीन पर जानलेवा हमले के मुद्दे पर भी देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। मो. अजहरुद्दीन पर हमले को लेकर शनिवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक डॉ. हेमंत गुप्ता, विशाल भारत संस्थान की केंद्रीय समिति की सदस्य नजमा परवीन, बीएचयू के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, मुस्लिम महिला फाउंडेशन की गुड़िया कुरैशी ने सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से मुलाकात की।
मो. अजहरुद्दीन पर हमले की जानकारी दी। साथ ही जैतपुरा थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी भी दी। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हमलावरों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
उधर 24 अप्रैल को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी, संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।