फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Triple talaq given over phone in varanasi wife pleads in police station said he creates pressure to work in orchestra

फोन पर दिया तीन तलाक: पीड़ित पत्नी ने थाने में लगाई गुहार, बोली- आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बनाता है दबाव

Fri, 07 Jan 2022 01:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि पति आर्केस्ट्रा का संचालन करता है तो आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई के बाद दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Triple talaq given over phone in varanasi wife pleads in police station said he creates pressure to work in orchestra
फोन पर दिया तीन तलाक - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के नरिया की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान पीड़िता का आरोप रहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर पति ने आर्केस्ट्रा व देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। विरोध किया तो मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। मायके में रहने के दौरान मोबाइल फोन पर पति ने तीन तलाक दे दिया। लंका थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत  नरिया की रहने वाली पीड़िता के अनुसार 22 अक्तूबर 2007 को हुई शादी के बाद से पति, सास, ननद दहेज के लिए प्रताड़ित कर रही हैं। महिला का आरोप है कि पति आर्केस्ट्रा का संचालन करता है तो आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन


विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई के बाद दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बद फोन पर तीन तलाक दे दिया। अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद जांच के लिए गुरुवार को संकट मोचन चौकी पर पति को बुलाया गया और पुलिस ने दो घंटे तक बैठाने के बाद उसे छोड़ दी। मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

पिशाचमोचन स्थित तुलसी ग्रिंस अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता पारुल नागर (32) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों सुसराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
 
गढ़वासी टोला निवासी दीपक पांडेय के अनुसार उनकी बहन पारुल नागर की शादी 24 जनवरी 2015 को सिगरा थाना अंतर्गत पिशाचमोचन स्थित तुलसी ग्रिंस अपार्टमेंट में रहने वाले दाऊजी नागर के बेटे आशीष नागर के साथ हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है। बुधवार रात आशीष ने पारुल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी फोन से दी। दीपक ने जाकर देखा तो कमरे के बेड पर पारुल नागर मृत अवस्था में पड़ी थी और गले पर निशान भी था।

दीपक का आरोप रहा कि आशीष नागर सहित परिवार के अन्य सदस्य शादी के बाद से ही दस लाख रुपये दहेज में मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि डेढ़ माह पहले भी ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया था। इस पर वह सारनाथ स्थित अपने एक बहन के घर चली गई थी। दीपक की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने पति आशीष, मां हेमलता नागर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed